प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लखनऊ से 2 लाख से ज्यादा लाभार्थियों को मिली बड़ी सौगात

लखनऊ. प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के अंतर्गत लखनऊ से दो लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे दो हजार करोड़ रुपये से अधिक की अनुदान राशि अंतरित की गई है, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का प्रतिफल बताया है।

मुख्यमंत्री योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का ही परिणाम है कि उत्तर प्रदेश में अब तक ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में साठ लाख से अधिक लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल चुका है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की वर्चुअल उपस्थिति में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत लखनऊ से यह राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में भेजी गई।

इस कार्यक्रम के दौरान लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह योजना केवल एक घर देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन की मजबूत नींव है। उन्होंने सभी लाभार्थियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *