बैतूल। Hemant Khandelwal की बेटी Surabhi Khandelwal का बुधवार को निधन हो गया। वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं। इस दुखद खबर के सामने आते ही परिवार और समर्थकों में शोक की लहर फैल गई है।
बताया जा रहा है कि सुरभि खंडेलवाल स्पेशल चाइल्ड थीं और पिछले कुछ समय से उनका स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद पूरे खंडेलवाल परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
सुरभि खंडेलवाल का अंतिम संस्कार बुधवार शाम करीब 5 बजे Betul में किया जाएगा। इस दुख की घड़ी में देश और प्रदेश के कई बड़े नेताओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेमंत खंडेलवाल और उनके परिवार को सांत्वना दी है।
इस खबर के बाद राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लोगों ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं।

