भोपाल। मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है, इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता Digvijaya Singh से मिलने पीसीसी चीफ Jitu Patwari पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में लंबी चर्चा हुई।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में राज्यसभा सीट पर उम्मीदवार तय करने और पार्टी की रणनीति को लेकर मंथन किया गया, हालांकि अंदर हुई बातचीत की जानकारी बाहर नहीं आई है।
प्रदेश में संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस एक सीट पर दावा मजबूत करने की कोशिश में है, इसी को लेकर नेताओं के बीच लगातार बैठकों का दौर जारी है।
सूत्रों के मुताबिक राज्यसभा की तीसरी सीट को लेकर सियासी गणित भी तेजी से बदल रहा है, जिससे पार्टी के अंदर हलचल और बढ़ गई है।
वहीं कांग्रेस के अंदर संभावित उम्मीदवारों को लेकर भी खींचतान देखने को मिल रही है, कई नेता अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं, जिससे अंदरूनी राजनीति गर्माई हुई है।
इधर पार्टी को क्रॉस वोटिंग यानी हार्स ट्रेडिंग का भी डर सता रहा है, हालांकि सार्वजनिक तौर पर नेता एकजुटता की बात कर रहे हैं, लेकिन अंदरखाने असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

