आईपीएल 2026 में एमपी के खिलाड़ियों का जलवा, महाआर्यमन सिंधिया बोले- महिला क्रिकेट में भी मिली बड़ी सफलता

ग्वालियर। आईपीएल 2026 में मध्य प्रदेश के खिलाड़ियों का दम देखने को मिल रहा है, जहां 10 से ज्यादा खिलाड़ी इस बार टूर्नामेंट में खेल रहे हैं, इस उपलब्धि पर एमपीसीए अध्यक्ष Mahaaryaman Rao Scindia ने खुशी जताई है।

ग्वालियर पहुंचे महाआर्यमन सिंधिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यह सफलता पूरी टीम के प्रयास का नतीजा है, एमपीसीए और एमपीएल के जरिए खिलाड़ियों को एक बेहतर मंच मिला, जिसकी वजह से आज इतने खिलाड़ी आईपीएल तक पहुंच पाए हैं।

उन्होंने कहा कि यह सिर्फ पुरुष क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि महिला क्रिकेट में भी मध्य प्रदेश ने शानदार प्रदर्शन किया है, एमपीसीए से तीन महिला खिलाड़ियों का चयन भारतीय क्रिकेट टीम के लिए हुआ है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

अपने दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि वे जनता से मिलने और अशोकनगर में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में शामिल होने जा रहे हैं, जहां पिछले कई दिनों से लगातार ऑपरेशन और इलाज का काम चल रहा है।

महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि यह सब एक टीमवर्क का नतीजा है और आगे भी खिलाड़ियों को बेहतर अवसर देने के लिए लगातार प्रयास किए जाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *