MP PRE-BOARD EXAM: जनवरी में होगी 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षा — जल्द जारी होगा टाइम टेबल

भोपाल। मध्यप्रदेश के छात्र अब अपनी तैयारी तेज़ कर लें… क्योंकि स्कूल शिक्षा विभाग ने 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर चल रही सारी उलझन साफ़ कर दी है। विभाग ने ऐलान कर दिया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएँ जनवरी के पहले सप्ताह में आयोजित की जाएँगी। ये एग्ज़ाम पूरी तरह बोर्ड एग्ज़ाम के पैटर्न पर होंगे, ताकि बच्चों को वैसा ही माहौल मिले जैसा असली परीक्षा में मिलता है… और उनकी तैयारी और मजबूत हो सके।

आपको बता दें कि मुख्य बोर्ड परीक्षाएँ फरवरी–मार्च में होने वाली हैं, जिसकी वजह से छात्रों और शिक्षकों में प्री-बोर्ड को लेकर काफ़ी कन्फ्यूज़न था, लेकिन अब विभाग ने इसे अनिवार्य घोषित कर दिया है। टाइम टेबल भी जल्द जारी किया जाएगा।

प्रश्नपत्रों की सॉफ्ट कॉपी सीधे स्कूल प्राचार्यों के लॉगिन पर भेजी जाएगी… प्राचार्य इन्हें डाउनलोड करके प्रिंट करवाएँगे और फिर छात्रों को वितरित करेंगे।

विभाग ने सभी प्राचार्यों को साफ़ निर्देश दिए हैं कि हाल ही में हुई 9वीं से 12वीं की छमाही परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाएँ छात्रों को ज़रूर दिखाई जाएँ… ताकि बच्चे अपनी गलतियाँ समझें, सुधार करें और प्री-बोर्ड तक पूरी तरह तैयार हो जाएँ।

इसके साथ ही एक और बड़ा निर्देश—प्री-बोर्ड शुरू होने से पहले हर स्कूल में 100% पाठ्यक्रम पूरा होना अनिवार्य है। जहाँ कोर्स बाकी है, वहाँ तुरंत पूरा कराया जाए।

तो अब तैयार रहिए… जनवरी से शुरू होगी असली परीक्षा की असली प्रैक्टिस!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *