MP की बेटी वंदना ठाकुर ने वर्ल्ड चैंपियनशिप में जीता गोल्ड, भारत का नाम किया रोशन

 भोपाल। मध्य प्रदेश की बेटी ने एक बार फिर पूरे देश का मान बढ़ा दिया है। इंदौर की वंदना ठाकुर ने इंडोनेशिया में आयोजित 16वीं वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया है। वंदना ने 55 प्लस किलोग्राम कैटेगरी में अपनी दमदार फिटनेस और बेहतरीन पोज़िंग के साथ दुनिया भर के प्रतियोगियों को पछाड़ दिया और भारत का तिरंगा एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहरा दिया। इस ऐतिहासिक जीत पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वंदना की यह उपलब्धि न केवल प्रदेश बल्कि पूरे देश को गर्व महसूस कराती है। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा कि वंदना की यह सफलता हर युवा के लिए प्रेरणा का स्रोत है। वंदना ठाकुर की इस जीत ने साबित कर दिया है कि मेहनत, अनुशासन और जज़्बा अगर सही दिशा में हो, तो दुनिया का कोई मंच बड़ा नहीं पड़ता। मध्य प्रदेश की इस बेटी की उपलब्धि पर पूरा देश गर्व कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *