होली से पहले सांसद की अनोखी पहल, खुद बनाए गोबर के उपले, पेड़ न काटने की अपील

बुरहानपुर। देशभर में होली के त्योहार की तैयारियां जोरों पर हैं, लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश के बुरहानपुर से एक अलग पहल सामने आई है। यहां के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने होलिका दहन के लिए पेड़ काटने की परंपरा पर रोक लगाने की अपील करते हुए खुद अपने हाथों से गोबर के उपले बनाए।

सांसद ने लोगों से कहा कि अनावश्यक रूप से पेड़ों की बलि न दी जाए और होलिका दहन के लिए गोबर के उपलों का इस्तेमाल किया जाए। उनका कहना है कि लकड़ियां जलाने से पर्यावरण पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए त्योहार मनाते समय प्रकृति का भी ध्यान रखना जरूरी है।

उन्होंने संदेश दिया कि होली खुशियों और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है, इसे मनाते समय पर्यावरण को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है। सांसद की इस पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *