मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘दो दीवाने सहर में’ का टीजर रिलीज, मॉडर्न रोमांस की झलक

एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर जल्द ही फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ में साथ नजर आने वाले हैं। मेकर्स ने इस वन ऑफ ए काइंड रोमांटिक ड्रामा फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसमें मॉडर्न दौर के रियल और इमोशनल रोमांस की झलक देखने को मिलती है।

जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही इस फिल्म का निर्देशन रवि उदयावर कर रहे हैं। ‘दो दीवाने सहर में’ को 20 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

टीजर शेयर करते हुए जी स्टूडियोज ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि हर इश्क परफेक्ट नहीं होता, लेकिन काफी होता है। साक्षी इस शहर की एक अपूर्ण लेकिन पूरी प्रेम कहानी है और इस वैलेंटाइन डे इश्क से इश्क हो जाएगा।

फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस रोमांटिक ड्रामा को संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने रवि उदयावर फिल्म्स के सहयोग से प्रोड्यूस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *