“मेरी बेटी को मार डाला…” संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 26 वर्षीय चंद्रकला यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना कोट खास के जोगी कुंड गांव की बताई जा रही है। मृतका के मायके पक्ष ने इसे आत्महत्या नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार दिया है।

परिजनों का आरोप है कि सास, पति और घर के अन्य सदस्यों ने मिलकर पहले गला दबाकर हत्या की और फिर मामले को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया। पिता बंजरंगी यादव का कहना है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और पैसे को लेकर ताने दिए जाते थे।

बताया जा रहा है कि साल 2020 में चंद्रकला की शादी अजय पुत्र रामपाल निवासी कोट खास जोगी कुंड से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान किया जाने लगा था।

घटना के बाद पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है और मौत के असली कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू की पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *