रहस्यमयी मौत या आत्महत्या? एक ही घर में फिर मिली लाश, इलाके में सनसनी

जिले के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के जायसवाल स्कूल, लाठ नंबर-2 में बुधवार देर रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 48 वर्षीय गुड्डू गुप्ता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई, गुरुवार सुबह पड़ोसियों ने मकान की दूसरी मंजिल के बरामदे में दुपट्टे के सहारे लटका शव देखा और तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी

मृतक की पहचान स्वर्गीय जंगी साव गुप्ता के बड़े बेटे गुड्डू गुप्ता के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से घर में अकेले रह रहे थे, उनकी पत्नी कई सालों से मायके में अलग रह रही थीं और परिवार के अन्य सदस्य भी उनके साथ नहीं थे, जिससे उनकी जिंदगी काफी अकेलेपन में गुजर रही थी

इस घटना को और भी रहस्यमयी इसलिए माना जा रहा है क्योंकि इसी घर में दो साल पहले 11 मई को मृतक के छोटे भाई कमलेश गुप्ता और बहन अंजू गुप्ता ने भी एक साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, एक ही घर में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने पूरे इलाके में डर और चर्चा का माहौल बना दिया है

परिजनों के अनुसार, गुड्डू गुप्ता की तबीयत भी पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी, वह दो दिन पहले अपने रिश्तेदार के घर गए थे जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, डॉक्टरों ने बताया था कि उन्हें लीवर में सूजन और काफी कमजोरी है, इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया था

फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है, यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा, लेकिन एक ही परिवार में बार-बार हो रही ऐसी घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनके जवाब अब जांच के बाद ही सामने आएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *