खरगोन। जिले के ग्राम बकावां में नर्मदा स्टोन से बने शिवलिंग और नंदी महाराज को लेकर एक अद्भुत और आस्था से जुड़ा चमत्कार सामने आया है। कर्नाटक से पधारे चमत्कारी नंदी महाराज ने स्वयं अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा का चयन किया और साथ ही अपनी भी मूर्ति पसंद की। बताया जा रहा है कि नंदी महाराज सीधे मूर्तियों के स्थान तक पहुंचे और स्पष्ट संकेतों के माध्यम से शिवलिंग और अपनी प्रतिमा को चुना। इस दृश्य को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए और इसे ईश्वरीय चमत्कार मानने लगे। मूर्तिकार कलाकार ताराचंद कर्म ने भी इसे भगवान की लीला बताते हुए कहा कि ऐसा दृश्य उन्होंने अपने जीवन में पहली बार देखा है। यह घटना अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो दो से तीन दिन पुराना है, जो बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर सामने आया और देखते ही देखते श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बन गया।

