Toxic से सामने आया नयनतारा का फर्स्ट लुक, दमदार और खतरनाक अंदाज़ में दिखीं साउथ की लेडी सुपरस्टार

साल 2026 में रिलीज होने वाली फिल्म टॉक्सिक को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है और अब मेकर्स ने फिल्म से नयनतारा का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। इससे पहले कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी के लुक सामने आ चुके थे, लेकिन नयनतारा की एंट्री ने फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दी है।

साउथ सुपरस्टार यश की इस फिल्म के पोस्टर में नयनतारा बेहद स्टाइलिश और पावरफुल अंदाज़ में नजर आ रही हैं। हाई स्लिट गाउन पहने नयनतारा दरवाजे के पास खड़ी दिखाई दे रही हैं, जहां दो सुरक्षाकर्मी उनके लिए दरवाजा खोलते हुए नजर आते हैं। पोस्टर में उनके हाथ में बंदूक है और उनका कॉन्फिडेंट लुक साफ तौर पर बताता है कि इस बार वह किसी दमदार और प्रभावशाली किरदार में दिखाई देने वाली हैं।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है कि टॉक्सिक फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स में नयनतारा गंगा के किरदार में नजर आएंगी। पोस्टर में उनका अंदाज़ खतरनाक, मजबूत और पूरी तरह कहानी के टोन को बयां करता दिख रहा है।

डायरेक्टर गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी फिल्म टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी और माना जा रहा है कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर एक दमदार सिनेमैटिक अनुभव देने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *