हमीदिया गोलीकांड में नया वीडियो वायरल, लल्लू रईस शादी में नोट उड़ाते और डांस करते आया नजर

भोपाल। Bhopal के Hamidia Hospital में हुए गोलीकांड के बाद शहर में सनसनी फैली हुई है। इसी बीच इस मामले के आरोपी लल्लू रईस का एक और वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे मामले को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि इस वीडियो में लल्लू रईस कुख्यात बदमाश शादाब उर्फ गेट बिल्डर माज खान के भाई की शादी में जमकर नोट उड़ाते और डांस करते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में वह ‘बाप तो बाप रहेगा’ गाने पर नाचते हुए नजर आ रहा है और आसपास मौजूद लोगों पर पैसों की बारिश करता दिखाई दे रहा है।

जानकारी के अनुसार शादी समारोह में Jahangirabad निवासी अन्नू पाशा और माज खान भी मौजूद थे। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इन लोगों द्वारा आरोपी को संरक्षण दिया जा रहा है और इसी वजह से वह अब तक पुलिस की पकड़ से दूर है।

इस पूरे मामले की जांच Kohefiza थाना पुलिस कर रही है। वहीं भोपाल पुलिस कमिश्नर Sanjay Kumar ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *