Nitish Kumar Swearing-In Ceremony: दसवीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे नीतीश कुमार, ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण

पटना। बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद आज सुबह 11:30 बजे पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नीतीश कुमार दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। यह शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बनने वाला है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। गांधी मैदान में नीतीश कुमार पहुंच चुके हैं और मंच की ओर बढ़ते हुए उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन भी किया। शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार होटल मौर्या पहुंचे, जहां उनकी मुलाकात केंद्रीय मंत्री अमित शाह से हुई।

डिप्टी सीएम के रूप में सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा शपथ लेंगे। कुल 18 मंत्रियों के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना है, जिसमें मुख्यमंत्री सहित जदयू के 7, भाजपा के 8 और लोजपा (आर), रालोमो और हम के 1-1 मंत्री होने की उम्मीद है। थोड़ी ही देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हेलिकॉप्टर से सीधे गांधी मैदान पहुंचेंगे और इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

शपथ ग्रहण को लेकर देशभर में उत्साह है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह खुशी की बात है कि बिहार के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और नीतीश कुमार के काम पर भरोसा दिखाया है। जनता ने एक बार फिर एनडीए को आशीर्वाद दिया है और यह चुनाव बिहार को 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण राज्यों में शुमार करने वाला कदम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *