अलीराजपुर। मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के उमराली गांव से एक ऐसी बारात सामने आई है जिसने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है, यहां दूल्हा परंपराओं को छोड़कर अपनी दुल्हन को लेने घोड़ी या लग्जरी कार में नहीं बल्कि बुलडोजर यानी जेसीबी पर सवार होकर निकला और देखते ही देखते यह नजारा लोगों के लिए चर्चा का विषय बन गया
डीजे की तेज धुन पर झूमते-नाचते बारातियों के बीच जब दूल्हा बुलडोजर पर बैठकर निकला तो पूरा माहौल किसी फिल्मी सीन जैसा नजर आया, गांव की सड़कों पर जैसे ही यह अनोखी बारात आगे बढ़ी, वैसे ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और हर कोई इस अलग अंदाज़ को अपने मोबाइल में कैद करने में जुट गया
बारात में शामिल लोग भी पूरे जोश और उत्साह के साथ नाचते-गाते नजर आए, इस अनोखी एंट्री ने शादी को और भी खास बना दिया और देखने वालों के लिए यह एक यादगार पल बन गया
अब इस अनोखी बारात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, कोई इसे नया ट्रेंड बता रहा है तो कोई दूल्हे के इस अंदाज़ की जमकर तारीफ कर रहा है

