‘पाकिस्तान का पैसा खाकर आए हैं अधिकारी’, मीट कारोबारी का बड़ा आरोप, एसडीएम से हुई तीखी झड़प

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के नजीराबाद इलाके में उस वक्त माहौल गर्मा गया, जब बिना लाइसेंस चल रहे स्लॉटर हाउस की शिकायत पर प्रशासन की टीम कार्रवाई के लिए पहुंची और मौके पर जमकर हंगामा हो गया।

बिना लाइसेंस स्लॉटर हाउस की सूचना पर पहुंचा प्रशासन
सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल सिलड़िया, सिटी कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी और नगर निगम का अमला कार्रवाई के लिए मौके पर पहुंचा, जहां एक मीट दुकान को नियमों के उल्लंघन के आरोप में सील किया जाना था।

मीट कारोबारी ने लगाए गंभीर आरोप, भड़के एसडीएम
कार्रवाई के दौरान मीट कारोबारी यूनिस कुरैसी ने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे पाकिस्तान का पैसा खाकर कार्रवाई करने आए हैं, इस बयान के बाद एसडीएम राहुल सिलड़िया भड़क उठे और दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।

मौके पर जमकर हुई तू-तड़ाक, तनावपूर्ण हुआ माहौल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यूनिस कुरैसी और एसडीएम के बीच जमकर तू-तड़ाक हुई, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।

कोर्ट के स्टे के कारण सील नहीं हो सकी दुकान
बताया जा रहा है कि संबंधित मीट दुकान के पक्ष में न्यायालय से पहले ही स्टे आदेश प्राप्त है, इसी स्टे का हवाला दिए जाने के बाद प्रशासन दुकान को सील नहीं कर सका और कानूनी अड़चन के चलते कार्रवाई रोकनी पड़ी।

कारोबारियों के विवाद में फंसा प्रशासन
जानकारी के अनुसार यूनिस कुरैसी और हाजी मुन्ना के बीच मीट मार्केट को लेकर लंबे समय से प्रतिस्पर्धा चल रही है, यूनिस का आरोप है कि हाजी मुन्ना पाकिस्तान से आने वाले पैसे के दम पर अधिकारियों पर दबाव बनाता है।

बिना कार्रवाई लौटनी पड़ी टीम, अब आगे की प्रक्रिया पर नजर
स्टे आदेश की वजह से प्रशासनिक टीम को बिना कोई ठोस कार्रवाई किए वापस लौटना पड़ा, अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में कोर्ट में स्टे को लेकर कब और कैसे जवाब दाखिल करता है और आगे क्या कार्रवाई होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *