चंद्रग्रहण के चलते ओंकारेश्वर–ममलेश्वर मंदिर दोपहर 3 से शाम 7 बजे तक रहेंगे बंद

खंडवा। चंद्रग्रहण के कारण मंगलवार को मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के कपाट दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक बंद रहेंगे। ग्रहण काल को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, शाम 7 बजे चंद्रग्रहण समाप्त होने के बाद रात 8 बजे तक मंदिर परिसर का शुद्धिकरण और विशेष साफ-सफाई की जाएगी। इसके बाद रात 8 बजे से श्रद्धालु पुनः मंदिर में प्रवेश कर भगवान के दर्शन कर सकेंगे। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय का ध्यान रखते हुए ही दर्शन के लिए पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *