महाकाल के दरबार में पद्मश्री आनंद कुमार और प्रवीण तोगड़िया, दर्शन कर लिया आशीर्वाद

उज्जैन। रविवार को उज्जैन में आस्था का खास नजारा देखने को मिला, जब पद्मश्री आनंद कुमार और अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से दर्शन कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया, इस दौरान मंदिर समिति ने दोनों अतिथियों का स्वागत-सत्कार भी किया।

दर्शन के बाद पद्मश्री आनंद कुमार ने कहा कि महाकाल के दरबार में आकर उन्हें एक अलग ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव हुआ और यहां की व्यवस्थाएं बेहद प्रभावशाली लगीं, उन्होंने मंदिर प्रबंधन की व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की।

वहीं प्रवीण तोगड़िया भी अक्सर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आते रहते हैं और इस बार भी उन्होंने श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना कर देश और समाज के कल्याण की कामना की।

गौरतलब है कि आनंद कुमार ‘सुपर 30’ के संस्थापक हैं और आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों को आईआईटी की तैयारी कराने के लिए देशभर में जाने जाते हैं, उन्हें वर्ष 2023 में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था, वहीं महाकाल के दरबार में उनकी मौजूदगी ने श्रद्धालुओं के बीच खास उत्साह का माहौल बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *