अशोकनगर में CM डॉ. मोहन यादव का औचक निरीक्षण, जनसुनवाई में बैठकर जानी योजनाओं की जमीनी सच्चाई
अशोकनगर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुशासन की मिसाल पेश करते हुए अशोकनगर जिले के ग्राम मढ़ी महिदपुर में अचानक पहुंचकर सभी को चौंका दिया। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री सीधे ग्राम सभा की जनसुनवाई में शामिल हुए और सरपंच, पंचों व ग्रामीणों के साथ बैठकर गांव के विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।…
