Share Market : बाजार पर लौटा निवेशकों का भरोसा; सेंसेक्स ने लगाई 1000 अंकों की छलांग, निफ्टी 25000 के पार
Sensex-Nifty Closing Bell: शुक्रवार को 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1046.30 अंक उछलकर 82,408.17 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 319.15 अंक बढ़कर 25,112.40 अंक पर आ गया। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को भारतीय बाजार गुलजार रहा। बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में एक प्रतिशत से अधिक का उछाल आया। 30…
