जनता दर्शन में CM योगी का आश्वासन—‘चिंता मत करो, इलाज कराओ… सरकार मदद करेगी
गोरखपुर. गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लोगों की समस्याएं सुनने के लिए हमेशा की तरह बेहद संवेदनशील और तत्पर नज़र आए। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने भरोसा दिलाया कि इलाज की चिंता छोड़ दें, सरकार हर जरूरतमंद का पूरा साथ देगी…
