जनसुनवाई में युवक ने मांगी इच्छा मृत्यु, बीजेपी पार्षद कमलेश कालरा पर गाली-गलौच और दबाव के आरोप
इंदौर। इंदौर में कलेक्टर जनसुनवाई के दौरान उस वक्त सनसनी फैल गई जब भागीरथपुरा निवासी यतीन्द्र यादव ने खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित बताते हुए इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी। युवक ने कलेक्टर को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि उनके साथ गाली-गलौच की गई, बातचीत का ऑडियो वायरल किया गया, नौकरी छिन गई…
