जी राम जी बिल से रोजगार की गारंटी, पंकज चौधरी का बड़ा बयान, बोले हर नागरिक को मिलना चाहिए काम का अवसर

वाराणसी। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने रोजगार नीति, जी राम जी बिल और चुनाव आयोग को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने जी राम जी बिल के तहत 125 दिनों के भीतर रोजगार की गारंटी का प्रावधान किया है और प्रदेश के हर नागरिक को रोजगार के अवसर मिलना चाहिए। पंकज चौधरी ने कहा कि भाजपा ने इस दिशा में लगातार मेहनत की है और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।

पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सर्वसमाज की पार्टी है और वह किसी भी वर्ग, समुदाय या समाज के खिलाफ नहीं है। भाजपा का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और समाज के हर तबके को साथ लेकर चलने का काम पार्टी ने किया है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है और पार्टी हर व्यक्ति को जोड़कर आगे बढ़ने का प्रयास करती है।

इस दौरान पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सपा के पीडीए का मतलब समय-समय पर बदलता रहता है। सपा कभी धर्मनिरपेक्षता तो कभी समाजवाद के नाम पर अपनी पहचान बनाने की कोशिश करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पार्टी अपने स्वार्थ के लिए कभी भी अपना एजेंडा बदल सकती है, जिससे जनता में भ्रम की स्थिति पैदा होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *