इंदौर। मध्य प्रदेश के Indore में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां पेंटहाउस को लेकर चल रही कहासुनी ने एक महिला की जान ले ली, लसूड़िया थाना क्षेत्र के एमआर-11 स्थित शिव वाटिका समृद्धि एन्क्लेव में गुस्से में बेकाबू पिता-पुत्र ने तेज रफ्तार कार रहवासियों की ओर दौड़ा दी, इस दिल दहला देने वाली घटना में इंफोसिस में पदस्थ इंजीनियर शंपा पाठक की मौत हो गई
बताया जा रहा है कि सोसायटी में पेंटहाउस को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहस हुई और देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने कार से लोगों को कुचलने की कोशिश कर दी, अचानक हुए इस हमले से सोसायटी में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए
घटना में गंभीर रूप से घायल शंपा पाठक को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, इस पूरी वारदात का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है
घटना के बाद रहवासियों में भारी आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की, वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पूरे मामले की गहराई से पड़ताल कर रही है और यह समझने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह विवाद इतना बढ़ा कैसे कि एक जान चली गई

