प्रधानमंत्री Narendra Modi देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले शासन प्रमुख बन गए हैं, उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 13 साल से अधिक और प्रधानमंत्री के तौर पर करीब 12 साल तक लगातार कार्य करते हुए यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने उन्हें बधाई देते हुए इसे एक ऐतिहासिक कीर्तिमान बताया और कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री के प्रति देश की जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है।
सीएम योगी ने अपने संदेश में कहा कि 145 करोड़ देशवासियों की सुख-समृद्धि और संतुष्टि के लिए निरंतर समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमृतकाल के सच्चे सारथी हैं, जो विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को लेकर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘अंत्योदय से राष्ट्रोदय’ की संकल्पना साकार हो रही है और ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश ने विकास, सुशासन और वैश्विक पहचान के नए आयाम स्थापित किए हैं।
सीएम योगी ने प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत लगातार प्रगति, समृद्धि और वैभव के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे।

