पीएम मोदी देखेंगे अखंडा-2 मूवी: मेकर्स ने शुरू की स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी, साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण मुख्य भूमिका में

साउथ फिल्म अखंडा-2 की चर्चा पूरे देश में हो रही है। रिलीज के वक्त फिल्म को विवाद का सामना करना पड़ा था, लेकिन अब यह फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साउथ सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की इस फिल्म को देखने वाले हैं। मेकर्स ने इसके लिए खास स्पेशल स्क्रीनिंग की तैयारी शुरू कर दी है।

फिल्म के डायरेक्टर बोयापती श्रीनु ने हाल ही में हैदराबाद में फिल्म के सक्सेस मीट में बताया कि पीएम मोदी के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया जा रहा है। फिल्म में सनातन धर्म का विशेष गुणगान है, इसलिए मेकर्स मोदी जी को यह फिल्म दिखाने का मौका नहीं छोड़ना चाहते।

अगर पीएम मोदी इस फिल्म को देखते हैं, तो यह फिल्म नॉर्थ इंडिया में और ज्यादा लोकप्रिय हो सकती है। इससे हिंदी भाषी दर्शकों के बीच भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिलने की उम्मीद बढ़ जाएगी। फिल्म फिलहाल अच्छा परफॉर्म कर रही है, लेकिन हिंदी ऑडियंस से उसे विशेष फायदा नहीं मिला है।

पहले यह फिल्म रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी और एडवांस बुकिंग में भी इस फिल्म ने रणवीर सिंह की फिल्म को टक्कर दी थी। हालांकि लीगल कारणों से इसका रिलीज कुछ दिन बाद हुआ। लेकिन रिलीज के पहले वीकेंड में ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है।

अखंडा-2 ने तीन दिन में 80 करोड़ रुपए से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है और यह दुनियाभर में कमाई के मामले में शानदार प्रदर्शन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *