दौराला में देशी शराब पीने से तीन किसानों की मौत का मामला अब पूरी तरह पलट गया है, जहां पहले इसे जहरीली शराब से मौत माना जा रहा था, वहीं अब पुलिस जांच में एक खौफनाक साजिश का खुलासा हुआ है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।
जांच में सामने आया कि यह हादसा नहीं बल्कि सोची-समझी हत्या थी, आरोपी अलका ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर इस पूरी वारदात को अंजाम दिया, बताया जा रहा है कि देशी शराब के टेट्रापैक में जहर मिलाकर तीनों को पिलाया गया, जिससे उनकी मौत हो गई, पुलिस पूछताछ में अलका ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
बताया गया कि आरोपी अलका अपने भाई अंकित की करीब 8 करोड़ रुपये की जमीन हड़पना चाहती थी, इसी लालच में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह साजिश रची, वहीं अलका ने यह भी आरोप लगाया कि उसका भाई उस पर गलत नजर रखता था, जिसके चलते उसने यह खौफनाक कदम उठाया।
दरअसल शनिवार को तीनों दोस्त एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे, जिसके कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान तीनों की मौत हो गई, इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम छा गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और जांच शुरू की गई, मृतकों की पहचान बाबूराम प्रजापति, अंकित और जितेंद्र के रूप में हुई है, वहीं पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

