पदोन्नति पर रोक से पुलिस महकमे में नाराजगी, 2015 बैच के अफसरों ने DGP को सौंपा आवेदन

भोपाल। मध्य प्रदेश में पदोन्नति पर लगी रोक अब पुलिस विभाग के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है, जहां हजारों पुलिसकर्मी लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं और इसी मुद्दे को लेकर 2015 बैच के अफसरों ने डीजीपी को आवेदन सौंपकर अपनी नाराजगी जाहिर की है, बताया जा रहा है कि प्रमोशन प्रक्रिया ठप होने के कारण कई पद खाली होने के बावजूद नियुक्तियां नहीं हो पा रही हैं

जानकारी के मुताबिक सूबेदार और उपनिरीक्षक संवर्ग के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी से मुलाकात कर बताया कि हजारों पुलिसकर्मी सभी पात्रताएं पूरी करने के बावजूद पिछले डेढ़ साल से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई फैसला नहीं लिया गया है, जिससे विभाग में असंतोष बढ़ता जा रहा है

इस मुद्दे पर सियासत भी तेज हो गई है, कांग्रेस के पूर्व कानून मंत्री PC Sharma ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सिस्टम पूरी तरह से कोलैप्स हो रहा है, प्रमोशन और भर्तियां नहीं होने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर असर पड़ रहा है और जिस स्तर पर काम होना चाहिए, वैसा प्रदर्शन देखने को नहीं मिल रहा

वहीं दूसरी ओर बीजेपी की तरफ से इस आरोपों को खारिज किया गया है, पार्टी प्रवक्ता डॉ हितेष बाजपेयी ने कहा कि पदोन्नति और क्रमोन्नति की प्रक्रिया जारी है और पुलिस का प्रदर्शन बेहतर है, उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का काम केवल आरोप लगाना है इसलिए ऐसे बयान दिए जा रहे हैं

कुल मिलाकर पदोन्नति का यह मुद्दा अब प्रशासनिक परेशानी के साथ-साथ सियासी बहस का भी बड़ा विषय बनता जा रहा है, जिस पर आने वाले समय में बड़ा फैसला हो सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *