भोपाल। मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है, इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता Arun Yadav ने भी अपनी उम्मीदवारी से साफ इंकार कर दिया है, बुरहानपुर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वे उम्मीदवार नहीं हैं, इससे पहले Digvijaya Singh समेत कई नेता भी चुनाव लड़ने से पीछे हटने के संकेत दे चुके हैं।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने कहा कि राज्यसभा को लेकर फैसला दिल्ली हाईकमान स्तर पर विचार-विमर्श के बाद लिया जाएगा, उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक है और जिम्मेदारियां तय प्रक्रिया के तहत तय होती हैं, साथ ही आरोप लगाया कि बीजेपी हॉर्स ट्रेडिंग की तैयारी में लगी हुई है, लेकिन कांग्रेस हर स्तर पर सतर्क है और प्रदेश व संविधान के हित में ही निर्णय लिया जाएगा।
वहीं बीजेपी ने इस पूरे मुद्दे पर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है, पार्टी प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस में अब नेतृत्व बचा ही नहीं है, यही कारण है कि नेता खुद ही पीछे हट रहे हैं, उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के भीतर गुटबाजी और विफल नेतृत्व के चलते यह स्थिति बनी है और कांग्रेस को बीजेपी से ज्यादा अपने ही नेताओं से डर लग रहा है।

