सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सियासत तेज, मुकेश मल्होत्रा बोले- जनता के विश्वास की जीत

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद विजयपुर विधायक मुकेश मल्होत्रा ने फैसले पर संतोष जताते हुए कहा कि यह सिर्फ उनकी नहीं बल्कि विजयपुर की जनता के एक-एक वोट की जीत है, उन्होंने कहा कि उन पर केस छिपाने के लगाए गए आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं और वे क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

वहीं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर इस फैसले का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र के विश्वास की जीत बताया, उन्होंने कहा कि जनता ने जिस जनादेश के साथ मुकेश मल्होत्रा को चुना था उसे पलटने की कोशिश की गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश को खारिज कर सच्चाई के पक्ष को मजबूत किया।

दूसरी ओर भाजपा विधायक भगवानदास सबनानी ने इस फैसले को लेकर अलग राय रखते हुए कहा कि मुकेश मल्होत्रा को पूरी राहत नहीं मिली है, यह केवल अंतरिम राहत है और वे राज्यसभा चुनाव में वोट भी नहीं डाल पाएंगे, अगर फैसला पूरी तरह उनके पक्ष में होता तो उन्हें सभी अधिकार मिलते।

इसी बीच कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव कुणाल चौधरी ने भी बयान देते हुए कहा कि सत्ता और धनबल के जरिए जनादेश को बदलने की कोशिश की गई थी, लेकिन कोर्ट ने सच्चाई को सामने लाते हुए उन मंसूबों पर पानी फेर दिया, अब अगली सुनवाई में भी न्याय मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *