प्रवासी भारतीय दिवस: सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं, कहा– राष्ट्र के विकास और समृद्धि में प्रवासी भारतीयों का अहम योगदान

लखनऊ। आज पूरे देश में प्रवासी भारतीय दिवस उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों और दुनिया भर में बसे भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने कहा कि भारत की सनातन संस्कृति, मूल्यों और गौरव को वैश्विक मंच पर पहचान और सम्मान दिलाने वाले सभी प्रवासी भारतीय देश की सच्ची ताकत हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अपनी प्रतिभा, परिश्रम और कर्मठता से भारत का मान बढ़ाने वाले प्रत्येक प्रवासी भारतवंशी को प्रवासी भारतीय दिवस की हार्दिक बधाई। आपके समर्पित योगदान ने भारत को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित किया है और राष्ट्र के विकास व समृद्धि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

गौरतलब है कि 9 जनवरी 1915 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे थे और इसके बाद स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा मिली। इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में हर वर्ष प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इस दिन उन प्रवासी भारतीयों को सम्मानित किया जाता है जिन्होंने विदेशों में रहकर अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष उपलब्धियां हासिल कीं और भारत का नाम रोशन किया। प्रवासी भारतीय दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2003 में की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *