प्रधानमंत्री की छात्रों से परीक्षा पर चर्चा, जबलपुर के आयुष तिवारी का सवाल और पीएम मोदी का जवाब

जबलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परीक्षा पर चर्चा में जबलपुर के छात्र आयुष तिवारी को सवाल पूछने का मौका मिला।
आयुष ने पीएम मोदी से पूछा कि कई बार टीचर और स्कूल की पढ़ाई से स्पीड मैच नहीं हो पाती और सिलेबस पीछे छूट जाता है, ऐसे में उसे कैसे कवर किया जाए।
प्रधानमंत्री ने जवाब देते हुए छात्रों को सलाह दी कि वे टीचर और स्कूल से दो कदम आगे रहने की आदत डालें और पढ़ाई की योजना खुद बनाकर नियमित अभ्यास करें।
परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का देशभर में सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लाखों छात्रों और अभिभावकों ने देखा।
आयुष तिवारी पंडित लज्जा शंकर झा उत्कृष्ट मॉडल स्कूल के छात्र हैं और वर्तमान में 11वीं कक्षा में विज्ञान संकाय की पढ़ाई कर रहे हैं।
मध्यप्रदेश से कार्यक्रम के लिए केवल आयुष तिवारी का चयन हुआ था, जिससे स्कूल और शहर में खुशी का माहौल है।
प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद आयुष और उनके परिजन बेहद उत्साहित नजर आए।
इस कार्यक्रम के लिए देशभर से करीब साढ़े चार करोड़ छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था।
नौवें संस्करण की परीक्षा पर चर्चा के लिए 36 छात्रों का चयन हुआ, जिनमें से 12 छात्रों को प्रधानमंत्री से सीधे सवाल पूछने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *