राजा रघुवंशी हत्याकांड: उनकी याद में परिजनों ने खोला ढाबा, भाई बोले– पैसा इकट्ठा कर बनाएंगे शिलांग मूवी

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद उनका परिवार राजा की याद और उनके अधूरे सपने को पूरा करने के लिए आगे आया है। केट रोड पर ‘राजा भोज ढाबा’ की शुरुआत की गई है—ये वही सपना था जिसे राजा खुद अपने हाथों से पूरा करना चाहता था। परिवार ने बताया कि राजा की मौत ने घरवालों को तोड़ कर रख दिया था, लेकिन अब उसी सपने को जिंदा रखते हुए उसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी ने कहा कि राजा पर बनने वाली फिल्म ‘शिलांग’ का काम उस समय रोक दिया गया था, लेकिन अब वे फिर से नए डायरेक्टर के साथ इस फिल्म की शुरुआत करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि ‘राजा भोज ढाबा’ से आने वाली इनकम को फिल्म के लिए जमा किया जा रहा है, ताकि जल्द ही ‘शिलांग’ मूवी का निर्माण फिर से शुरू किया जा सके।

राजा रघुवंशी के शिलांग केस को लेकर विपिन ने कहा कि गवाहों के पलटने से मामला कमजोर हो सकता है और आगे चलकर सोनम रघुवंशी को जमानत भी मिल सकती है। लेकिन परिवार पूरी ताकत के साथ लड़ाई लड़ रहा है और सोनम रघुवंशी को फांसी की सजा दिलाने के लिए हर संभव कोशिश में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *