डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायणम् इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है, खासकर तब से जब हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर इसका पहला टीज़र सामने आया, इस भव्य फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आने वाले हैं, जहां वो भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभाते दिखाई देंगे।
टीज़र में रणबीर कपूर पहली बार भगवान राम के रूप में नजर आए हैं, जिसमें उन्हें एक योद्धा से लेकर आदर्श राजा तक के कई रूपों में दिखाया गया है, वीडियो में युद्ध के भव्य दृश्य भी देखने को मिलते हैं, हालांकि परशुराम का किरदार सीधे तौर पर टीज़र में नहीं दिखाया गया, लेकिन एक खास अस्त्र-शस्त्र के जरिए उनके संकेत जरूर नजर आते हैं, जिसे परंपरागत रूप से भगवान परशुराम से जोड़ा जाता है।
अपने इस डबल रोल को लेकर रणबीर कपूर ने कहा कि भगवान विष्णु के कई अवतार रहे हैं, भगवान राम और भगवान परशुराम दोनों ही उनके अवतार हैं, और इन दोनों शक्तिशाली किरदारों को निभाने का मौका मिलना उनके लिए बेहद खास और गर्व की बात है।
यह पहली बार नहीं है जब रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आए हैं, इससे पहले वो फिल्म शमशेरा में भी दो अलग-अलग किरदार निभा चुके हैं, जहां उन्होंने पिता और बेटे दोनों की भूमिका निभाई थी।
फिल्म रामायणम् में साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे, यह मेगा बजट फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में दस्तक देगा।

