सरकारी स्कूल में मजहबी नारे का विवाद – विरोध भड़का, महिला प्रिंसिपल DEO ऑफिस में अटैच

सिवनी। मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल में मजहबी नारे लगवाने को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरी में बच्चों ने आरोप लगाया कि महिला प्रिंसिपल ने हिंदू छात्रों से गीता पाठ के बाद जबरन अल्लाह हू अकबर के नारे लगवाए। जैसे ही यह बात बाहर आई, विश्व हिंदू परिषद और छात्रों के पालक आक्रोशित हो उठे और स्कूल पहुंचकर जोरदार विरोध जताया।

विरोध बढ़ने पर जिला शिक्षा अधिकारी तुरंत हरकत में आए और बच्चों के बयान दर्ज करने के बाद महिला प्रिंसिपल को स्कूल से हटाकर सीधे DEO कार्यालय में अटैच कर दिया गया। आरोपों के मुताबिक, प्रिंसिपल ने बच्चों पर 16 बार नारे लगाने का दबाव बनाया था, जिससे स्कूल में धार्मिक माहौल बिगड़ गया।

पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है, जबकि शिक्षा विभाग अब आरोपों की विस्तृत जांच कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *