रायसेन के ऐतिहासिक सोमेश्वर धाम मंदिर सालभर ताला खोलने संतों ने खोला मोर्चा प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन स्थित ऐतिहासिक सोमेश्वर धाम मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए पूरे साल खोलने की मांग को लेकर साधु संतों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है इस मांग के समर्थन में पाटनदेव हनुमान मंदिर से यात्रा निकाली गई जिसके बाद पूरे इलाके में धार्मिक हलचल तेज हो गई।

महाशंखनाद सोमेश्वर धाम मुक्ति मोर्चा के आह्वान पर बड़ी संख्या में संत महात्मा एकजुट होकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपने पहुंचे संतों का कहना है कि यदि मंदिर के ताले नहीं खोले गए तो आने वाले दिनों में बड़ा और उग्र आंदोलन किया जाएगा महामंडलेश्वर बाबा महाकाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि आस्था के इस मुद्दे पर लाखों श्रद्धालु सड़कों पर उतर सकते हैं।

वर्तमान में मंदिर साल में केवल एक दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर ही आम भक्तों के लिए खोला जाता है संतों का तर्क है कि भगवान की नियमित सेवा पूजा और दर्शन का अधिकार श्रद्धालुओं को मिलना चाहिए रमनगिरी जी महाराज ने भी स्पष्ट किया कि यह केवल आस्था का नहीं बल्कि धार्मिक अधिकार का सवाल है और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *