ग्वालियर। कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के विवादित बयान के बाद सियासत और संगठनों का गुस्सा लगातार तेज होता जा रहा है। अब राष्ट्रीय सनातन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवती प्रसाद शुक्ला ने बेहद आक्रामक बयान देते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि फूलसिंह बरैया नहीं बल्कि वह झूठ सिंह बरैया है और जहां कहीं भी वह दिखाई देगा, वहां उसका मुंह काला किया जाएगा और जूतों की माला पहनाई जाएगी।
भगवती प्रसाद शुक्ला ने आरोप लगाया कि सनातन को बदनाम करने के लिए यह कांग्रेस का सोचा-समझा एजेंडा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कांग्रेस के कई बड़े नेता और मंत्री मातृशक्ति को लेकर आपत्तिजनक बयान दे चुके हैं, जिससे उनकी मानसिकता साफ झलकती है। शुक्ला ने कहा कि फूलसिंह बरैया का बयान किसी एक समाज के खिलाफ नहीं बल्कि सनातन परंपरा और उसके महान व्यक्तित्वों को बदनाम करने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले जिन्होंने सनातन के लिए कार्य किया और अहिल्याबाई होलकर जिन्होंने सनातन परंपराओं को सशक्त किया, ऐसे महान नामों को निशाना बनाकर बरैया ने पूरे सनातन समाज को कलंकित करने का प्रयास किया है। शुक्ला ने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर फूलसिंह बरैया ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी तो राष्ट्रीय सनातन सेना उसे काला मुंह करके जूतों की माला पहनाकर सड़क पर घुमाने का काम करेगी।
उन्होंने कांग्रेस पार्टी से भी कड़ा सवाल किया और कहा कि यदि कांग्रेस तत्काल प्रभाव से फूलसिंह बरैया को पार्टी से बाहर नहीं करती है, तो यह माना सुझाव जाएगा कि यह बयान सिर्फ एक व्यक्ति का नहीं बल्कि पूरी कांग्रेस की सोच है। इस बयान के बाद सियासी माहौल और ज्यादा गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर टकराव और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

