संजय कुमार ने भोपाल पुलिस कमिश्नर का संभाला कार्यभार: हरिनारायण मिश्र ने कराया पदभार ग्रहण, जानें कौन हैं यह IPS अफसर

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में नए पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने अपने पद का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण कराने का काम पूर्व कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने किया।

हाल ही में हरिनारायण चारी मिश्र की जगह संजय कुमार को भोपाल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया था।

मध्यप्रदेश गृह विभाग ने 29 जनवरी को एक बड़ी प्रशासनिक फेरबदल की थी, जिसमें 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। इस फेरबदल में संजय कुमार को भोपाल पुलिस कमिश्नर बनाया गया।

पहले हरिनारायण चारी मिश्र भोपाल पुलिस कमिश्नर के पद पर कार्यरत थे।

संजय कुमार का जन्म 20 दिसंबर 1976 को हुआ। वे 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

संजय कुमार का चयन भारतीय पुलिस सेवा में सीधे भर्ती के जरिए हुआ है। उन्होंने अपनी पढ़ाई एमए तक पूरी की है।

वे बालाघाट जोन में आईजी के रूप में अहम भूमिका निभा चुके हैं।

8 जून 2022 से वे बालाघाट जोन के आईजी के पद पर तैनात थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *