बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर Sanjay Leela Bhansali ने 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया, लेकिन जश्न के ठीक बाद एक चिंताजनक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक जन्मदिन समारोह के दौरान ही उन्हें हार्ट अटैक आया, जिसके बाद तुरंत उन्हें मुंबई के एनएच अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बताया जा रहा है कि डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार कड़ी निगरानी रखे हुए है और जरूरी इलाज जारी है। फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच इस खबर से चिंता का माहौल है। सभी उनकी सेहत में जल्द सुधार की दुआ कर रहे हैं।

