सबसे लोकप्रिय स्टार बनीं Sara Arjun, IMDB की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंचीं

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए एक महीना पूरा हो चुका है, लेकिन फिल्म का क्रेज अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। इस जबरदस्त सफलता का सीधा फायदा फिल्म की हीरोइन सारा अर्जुन को मिला है, जिन्होंने इस हफ्ते IMDB की लोकप्रिय भारतीय हस्तियों की सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है।

IMDB द्वारा जारी साप्ताहिक लोकप्रियता रैंकिंग में सारा अर्जुन ने बड़ी छलांग लगाई है। पिछले हफ्ते दूसरे स्थान पर रहीं सारा इस बार टॉप पर पहुंच गईं और उन्होंने प्रभास और थलापति विजय जैसे दिग्गज सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ‘धुरंधर’ में सारा अर्जुन द्वारा निभाया गया यालिना जमाली का किरदार दर्शकों को खूब पसंद आया, जिसका असर उनकी लोकप्रियता पर साफ नजर आ रहा है।

IMDB ने इस उपलब्धि को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साझा करते हुए बताया कि यह साप्ताहिक सूची दुनिया भर के 2 करोड़ से ज्यादा फैंस की गतिविधियों और रुचि के आधार पर तैयार की जाती है। इस लिस्ट में अभिनेता, निर्देशक, लेखक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े अन्य चर्चित नाम शामिल होते हैं। सारा अर्जुन का पहले स्थान पर पहुंचना उनकी बढ़ती लोकप्रियता और फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का बड़ा प्रमाण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *