सौरभ निकला शकील: नाम बदलकर युवती के साथ होटल में रुका युवक, हंगामे के बाद पुलिस जांच में जुटी

खजुराहो। मध्य प्रदेश के खजुराहो से एक मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर नाम बदलकर युवती के साथ होटल में ठहरने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक युवक खुद को सौरभ बताकर ‘अपना रेस्टोरेंट’ के कमरे नंबर 103 में रुका था, लेकिन बाद में पहचान कुछ और निकली, जिसके बाद वहां जमकर हंगामा हुआ।

बताया जा रहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं को इस संबंध में सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और होटल के कमरे का दरवाजा खटखटाया। माहौल तनावपूर्ण हो गया और युवक से पूछताछ शुरू की गई।

शुरुआत में युवक ने अपना नाम सौरभ बताया, लेकिन जब उसके पहचान पत्र की जांच की गई तो आधार कार्ड में उसका नाम शकील दर्ज था। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई और मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। आरोप है कि उसे अर्धनग्न अवस्था में बाहर लाकर घुमाया गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

हंगामे के दौरान होटल में भी तोड़फोड़ की खबर सामने आई है। बाद में युवक को पकड़कर थाने ले जाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *