हार गई ज़िंदगी, SBI ब्रांच मैनेजर ने सरयू नदी में कूदकर दी जान, मौत से पहले पत्नी को भेजी थी लोकेशन

अयोध्या. सरयू नदी में कूदकर SBI के ब्रांच मैनेजर ने आत्महत्या कर ली, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान शुरू किया गया।

कई घंटों की मशक्कत के बाद सरयू नदी से ब्रांच मैनेजर का शव बरामद किया गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

पूरा मामला कोतवाली अयोध्या क्षेत्र का बताया जा रहा है।
SBI के ब्रांच मैनेजर राम बाबू सोनी गोरखपुर-अयोध्या हाईवे पर स्थित पुल पर पहुंचे थे।

पुल पर पहुंचकर उन्होंने फोन पर परिजनों से बातचीत की और अपनी पत्नी को अपनी लोकेशन भेजी।
इसके बाद उन्होंने पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गोताखोरों के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया।

लंबे सर्च अभियान के बाद नदी से बैंक मैनेजर का शव निकाला गया।
पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और शुरुआती जांच में अवसाद को आत्महत्या की वजह माना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के पीछे की असली वजह साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *