शहडोल। मध्यप्रदेश के ब्यौहारी थाना क्षेत्र से ऑनलाइन ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है जहां बेटे के इलाज के लिए डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च करना एक परिवार को भारी पड़ गया ठगों ने खुद को डॉक्टर का स्टाफ बताकर विश्वास में लिया और इलाज के नाम पर एक मोबाइल ऐप डाउनलोड कराकर शिक्षक की पत्नी से एक लाख उनसठ हजार रुपये की ठगी कर ली अब पीड़ित परिवार पुलिस प्रशासन से रकम वापस दिलाने की गुहार लगा रहा है।
जानकारी के मुताबिक ब्यौहारी निवासी शिक्षक शिवेश कुमार सिंह के छोटे बेटे का इलाज नागपुर में चल रहा है बेटे की तबीयत खराब होने पर उसकी मां आरती सिंह डॉक्टर से अपॉइंटमेंट लेने के लिए गूगल पर नंबर तलाश रही थीं लेकिन कॉल असली डॉक्टर की जगह साइबर ठगों के पास पहुंच गया ठगों ने बेहद चालाकी से खुद को डॉक्टर का स्टाफ बताया और एक ऐप डाउनलोड करने के लिए कहा जैसे ही महिला ने ऐप डाउनलोड किया ठगों ने उनके खाते से रकम निकालनी शुरू कर दी पहले दो बार में 50-50 हजार रुपये और फिर एक बार में 59 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए गए इस तरह कुल 1 लाख 59 हजार रुपये की ठगी हो गई।
एक छोटी सी चूक ने परिवार की मेहनत की कमाई छीन ली और डॉक्टर का अपॉइंटमेंट भी नहीं मिल सका अब शिक्षक पिता अपने बीमार बेटे के इलाज और ठगी की रकम वापस पाने के लिए करीब 100 किलोमीटर का सफर तय कर जिला मुख्यालय में पुलिस अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं।
इस मामले में एडिशनल एसपी ने बताया कि शिकायत मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है महिला द्वारा गूगल पर सर्च किया गया नंबर ठगों के पास कनेक्ट हो गया था फिलहाल साइबर सेल के माध्यम से मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

