टीकमगढ़। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली और पीछे छोड़ गए तीन महीने के मासूम को, जिसके सिर से हमेशा के लिए मां-बाप का साया उठ गया।
टीकमगढ़ में सनसनीखेज घटना, इलाके में मचा हड़कंप
यह दर्दनाक मामला लिधौरा थाना क्षेत्र का है, जहां नगर परिषद के वार्ड नंबर एक में रहने वाले 24 वर्षीय चिंतामन कुशवाहा ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पति की मौत देख टूट गई पत्नी, कुएं में लगाई छलांग
जब पत्नी मीरा कुशवाह ने अपने पति को फंदे पर झूलता देखा, तो वह इस सदमे को सहन नहीं कर सकी और पास ही स्थित कुएं में छलांग लगा दी, जहां डूबने से उसकी भी मौत हो गई।
तीन महीने का मासूम रह गया अनाथ
इस खौफनाक फैसले ने तीन महीने के मासूम बेटे की पूरी दुनिया उजाड़ दी, जिसने इतनी छोटी उम्र में मां और पिता दोनों को खो दिया।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, घर में चीख-पुकार मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शवों को भेजा पोस्टमार्टम के लिए
सूचना मिलते ही लिधौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पति के शव को फंदे से उतारा गया और पत्नी का शव कुएं से बाहर निकालकर दोनों को पोस्टमार्टम के लिए जतारा अस्पताल भेजा गया।
आत्महत्या की वजह अब भी रहस्य
फिलहाल पति द्वारा आत्महत्या किए जाने का कारण अज्ञात है, पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

