किसानों का अर्धनग्न प्रदर्शन NHAI दफ्तर के बाहर कृषि जमीन अधिग्रहण का किया विरोध जानिए क्या है इनकी मांग

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में किसानों ने NHAI दफ्तर के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन कर आउटर रिंग रोड परियोजना का विरोध जताया और सड़क के लिए दूसरी जमीन चुने जाने की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि जिस नक्शे से रिंग रोड निकाली जा रही है वह उनकी उपजाऊ कृषि भूमि से होकर गुजर रही है जहां साल में तीन से चार फसलें होती हैं और बिना उनकी सहमति के जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है।

किसानों ने मांग की कि सरकार पुराने सर्वे के आधार पर शासकीय बंजर और पथरीली जमीन पर रिंग रोड बनाए ताकि खेती योग्य जमीन बचाई जा सके।

किसानों ने पूर्वी रिंग रोड को निरस्त करने की मांग भी उठाई और कहा कि शहर में कई वैकल्पिक मार्ग मौजूद हैं इसलिए यदि सड़क बनानी ही है तो मौजूदा स्थान से करीब छह किलोमीटर दूर बनाई जाए ताकि किसानों की रोजी-रोटी प्रभावित न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *