आनंद चौपाटी पर युवक का नग्न शव मिलने से सनसनी, CCTV में खुद को चाकू मारता दिखा

धार। शहर के आनंद चौपाटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह एक युवक का खून से लथपथ नग्न शव मिला, सफाई के लिए निकले कर्मचारी ने जैसे ही शव देखा तुरंत पुलिस को सूचना दी, मौके पर सीएसपी, थाना प्रभारी और फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच शुरू की गई

पुलिस के मुताबिक सुबह करीब साढ़े पांच बजे सूचना मिली थी, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई तो चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई, फुटेज में युवक खुद पर ही धारदार हथियार से हमला करते हुए नजर आया, जिससे यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है

जांच में सामने आया कि मृतक की पहचान कुणाल जोशी के रूप में हुई है, जो नशे का आदी था और पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, हालांकि इस पूरी घटना ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं

सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि घटना के दौरान वहां से कई लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने तुरंत मदद करने या पुलिस को सूचना देने की कोशिश नहीं की, अगर समय रहते युवक को अस्पताल पहुंचाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी, इस घटना ने एक बार फिर समाज में संवेदनशीलता की कमी को उजागर कर दिया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *