इंदौर में सनसनीखेज मामला: डॉक्टर पर रेप और ब्लैकमेल के आरोप, गुस्साए परिजनों ने घर में लगाई आग

महू (इंदौर)। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर पर युवती के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं, पीड़िता का आरोप है कि इलाज के बहाने डॉक्टर ने पहले उसे अपने जाल में फंसाया और फिर नशीला इंजेक्शन देकर उसके साथ जबरन संबंध बनाए, इतना ही नहीं आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया और शोषण करता रहा

बताया जा रहा है कि पीड़िता करीब चार महीने पहले आरोपी के क्लीनिक पर इलाज के लिए पहुंची थी, इसी दौरान डॉक्टर ने उससे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में उसे एक रिसोर्ट में बुलाकर वारदात को अंजाम दिया, पीड़िता जब इस अत्याचार से परेशान हो गई तो उसने मदद के लिए एक संगठन से संपर्क किया

रविवार को जानकारी मिलने पर संगठन के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन इस घटना से गुस्साए परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा, उन्होंने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की और आग लगा दी, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को काबू में किया, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और पीड़िता के बयान दर्ज किए जा रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *