भोपाल में पुलिस पर गंभीर आरोप, TI का पीड़िता को धमकाने का वीडियो वायरल, कार्रवाई पर उठे सवाल

भोपाल। राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां आगजनी की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला को न्याय देने के बजाय धमकाने का आरोप पुलिस पर लगा है, इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं

मामला अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां भीम नगर की रहने वाली पीड़िता अपने घर में आग लगाने की शिकायत लेकर थाने पहुंची थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उसे कथित तौर पर धमकाकर भगा दिया गया

आरोप है कि थाना प्रभारी सुनील कुमार शर्मा ने पीड़िता से कहा कि पुलिस से मत लड़, वरना बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ेगा और काफी दिक्कतों का सामना करना होगा, वायरल वीडियो में पीड़िता को न्याय की गुहार लगाते हुए और पुलिस पर धमकाने के आरोप लगाते हुए सुना जा सकता है

इस घटना के सामने आने के बाद न सिर्फ पुलिस विभाग की छवि पर असर पड़ा है बल्कि आम लोगों के बीच भरोसे को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं, फिलहाल मामले के वायरल होने के बाद आगे क्या कार्रवाई होती है इस पर सबकी नजर बनी हुई है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *