फिर सामने आई शर्मनाक तस्वीर, जिला अस्पताल में मरीज को स्ट्रेचर तक नहीं मिला

ग्वालियर। शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर किए जा रहे बड़े-बड़े दावों के बीच एक बार फिर जिला अस्पताल मुरार से शर्मनाक तस्वीर सामने आई है, जहां एक मरीज को स्ट्रेचर तक नसीब नहीं हुआ और अटेंडर को मजबूरी में मरीज को गोद में उठाकर ले जाना पड़ा।

सर्वसुविधाओं का दावा करने वाले जिला अस्पताल मुरार में व्यवस्थाओं पर लगातार सवाल उठते रहे हैं, कभी बिजली गुल हो जाती है तो कभी मरीजों के लिए बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं होतीं और इसका सीधा खामियाजा मरीजों और उनके परिजनों को भुगतना पड़ता है।

ताजा मामले में महिला मरीज चलने की स्थिति में नहीं थी, ऐसे में उसका अटेंडर उसे गोद में उठाकर एक वार्ड से दूसरे वार्ड तक लेकर भटकता नजर आया, जो स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर खुद बयां करता है।

करोड़ों रुपये की लागत से बने अस्पताल में अगर मरीजों को स्ट्रेचर जैसी जरूरी सुविधा भी न मिल पाए, तो यह पूरे सिस्टम की लापरवाही और अव्यवस्थाओं की पोल खोलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *