शहनाज गिल का दर्द – बोलीं, मुझे फिल्मों में सिर्फ शोपीस की तरह इस्तेमाल किया गया

बिग बॉस 13 से मशहूर हुईं शहनाज गिल आज लाखों दिलों की धड़कन हैं, लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शहनाज ने बताया कि बॉलीवुड में उन्हें मनचाहा काम नहीं मिल रहा और उन्हें फिल्मों में सिर्फ शोपीस की तरह इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि ऑफर तो आते थे, लेकिन कहानियों में कुछ नया नहीं होता था, न कोई गहराई, न कोई सशक्त रोल—बस ग्लैमर दिखाने भर के लिए उन्हें रखा जाता था। इसी वजह से उन्होंने तय किया कि अब वह खुद पर निवेश करेंगी और अपने प्रोजेक्ट खुद बनाएंगी।

शहनाज ने पंजाबी सिनेमा को लेकर भी दिल खोलकर बात की और कहा कि पिछले पांच साल से उन्हें पंजाबी फिल्मों के ऑफर मिल रहे थे, लेकिन वह किसी सही स्क्रिप्ट का इंतज़ार कर रही थीं। उन्होंने बताया कि कई लोग उनसे कहते हैं कि पंजाबी फिल्मों में उनका समय खराब हुआ, लेकिन उनका मानना है कि उन्होंने वहीं सबसे ज़्यादा सीखा है। शहनाज ने यह भी कहा कि आज बॉलीवुड फिल्में तभी चलती हैं जब उनमें पंजाबी गाना डाला जाता है, इससे पता चलता है कि पंजाबी इंडस्ट्री कितनी बड़ी और प्रभावशाली है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में शहनाज गिल पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ में नज़र आईं, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस भी किया है। फिल्म का निर्देशन अमरजीत सिंह सरोन ने किया और इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *